|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
सिने डेस्क, इंदौर स्टूडियो। शॉर्ट फिल्म ‘ओड’ ने ‘75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो’ (सीएमओटी) का सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीत लिया है। यह फिल्म गोवा के सिमटते समुद्र तट पर बनाई गई है। गोवा में जारी 54वें भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI 2023) में यह पुरस्कार दिया गया। बता दें कि 75 सीएमओटी प्रतिभागियों को पांच टीमों में विभाजित किया गया था। उन्हें 48 घंटों में ‘मिशन लाइफ’ विषय पर फिल्म बनाना था।
प्रबंध निदेशक ने विजेताओं को दी बधाई : एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक पृथुल कुमार ने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कंटेंट को पहचानने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “सीएमओटी उन युवा रचनात्मक प्रतिभाओं के लिए सबसे अच्छा मंच है जो अच्छे कंटेंट वाली फिल्में बनाने के प्रति समर्पित हैं।” इस अवसर पर सीएमओटी के जूरी शूजीत सरकार ने कहा कि आत्म-निरीक्षण, आशा, विरोध जैसी भावनाओं को दर्शाते हुए ‘द मिशन लाइफ’ विषय पर सिर्फ 48 घंटों में फिल्म बनाना अविश्वसनीय है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी फिल्मी टीम के सदस्यों को बधाई दी। साथ ही कहा कि आप सभी विजेता हैं।
‘ओड’ फिल्म में क्या दिखाया गया है : ओड फिल्म समुद्र के तटों पर बड़े पैमाने पर हो रहे निर्माण के कारण गोवा के सिमटते समुद्र तटों के मुद्दे पर प्रकाश डालती है। मछुआरा मार्सेलिन पार्किंग की जगह ढूंढने की कोशिश करते हुए अपनी नाव को शहर के बीच में ले जाता है। वह शिकायत करता है कि समुद्र तट चोरी हो गया है और उसके पास अपनी नाव खड़ी करने के लिए कोई जगह नहीं बची है। (स्त्रोत: पीआईबी ) आगे पढ़िये –

